सीईओ सौम्या आनंद ने किया प्राथमिक शिक्षक अभिलेख सत्यापन का निरीक्षण

सीधी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीधी में प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी अभिलेखों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अभिलेखों का नियमानुसार एवं सावधानीपूर्वक परीक्षण करने तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले में 207 प्राथमिक शिक्षक (सामान्य) एवं 21 प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) की नियुक्ति हुई है। अभिलेख सत्यापन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में सीधी एवं सिहावल विकासखंड के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, जहां 95 प्राथमिक शिक्षक एवं 9 विशेष शिक्षकों के अभिलेख सत्यापित किए जा चुके हैं ।

इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में रामपुर नैकिन एवं मझौली विकासखंड के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। यहां 74 प्राथमिक शिक्षक एवं 6 विशेष शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन पूर्ण कर उन्हें संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए मुक्त किया गया है। सीईओ जिला पंचायत ने सत्यापन दल को निर्धारित मापदंडों के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

Tibet Earthquake: नेपाल बाढ़ त्रासदी के बीच तिब्बत में भूकंप, 2 घंटे में 2 बार झटकों से कांपी धरती

Thu Sep 3 , 2026
तिब्बत, नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही के बीच तिब्बत में दो घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं, हालांकि अभी किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच पड़ोसी तिब्बत […]

You May Like