भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया

बर्लिन, 25 जून (वार्ता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया।

आज यहां खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टोबी मैलन ने दूसरे हाफ में 40वें मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी। इसके बाद भारत के रोहित ने (45वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारत के अजीत यादव ने (52वें) मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

पहले हाफ में दोनों टीमें के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ लेकिन शुरुआती दो क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में विफल रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में टोबी मैलन ने मैदानी गोलकर ऑस्ट्रेलिया को 40वें मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके पांच मिनट बाद ही भारत के रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर को गोलकर में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

52वें मिनट में अजीत यादव ने गोलकर भारत को बढ़त दिलाई और जीत सुनिश्चित की।

Next Post

सत्ता के स्वार्थ के कारण लोकतंत्र की हत्या की गई

Wed Jun 25 , 2025
नीमच। आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा था ।यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं था ।यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला था ।यह सत्ता बचाने की लालसा में संविधान को रोकने का […]

You May Like