![]()
भोपाल। चाकूबाजी की घटना में 15 दिन पहले घायल युवक अंकित जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई. अशोका गार्डन थाना पुलिस हमला करने वाले आरोपी मोहित रोहे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज पुलिस करेगी.
जानकारी के मुताबिक अंकित कैलाश नगर में अपने परिवार के साथ रहता था और वाहन चालक का काम करता था. आरोपी मोहित रोहे, अंकित का पड़ोसी था और मोबाइल चोरी का आरोप उसने ही अंकित पर कुछ दिन पहले लगाया था. इस बात को लेकर एक मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान मोहित ने अंकित के गले पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से घायल अंकित को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई. अशोका गार्डन थाना पुलिस अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी मोहित के खिलाफ पुलिस हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है. मर्ग कायम कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.