नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-बडोदरा खंड का निरीक्षण किया।
अधिकारी सूत्रों के अनुसार श्री गडकरी ने इस दौरान और राजस्थान मे कोटा जिले के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे निर्माणाधीन मुकुंदरा ट्विन टनल के कार्यों की प्रगति की भी देखा।
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा के सांसद ओम बिरला के साथ कोटा में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।
श्री गडकरी ने एक्सप्रेसवे के पैकेज-15 के अंतर्गत मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे बनायी जा रही देश की अनूठी आठ-लेन मुकुंदरा सड़क सुरंग (ट्विन टनल) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
