जर्मनी को हराकर पुर्तगाल ने नेंशस लीग के फाइनल में

स्टटगार्ट (जर्मनी) (वार्ता) क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैच विजयी गोल की बदौलत पुर्तगाल ने जर्मनी को 2-1 से हराकर नेशंस लीग के फाइनल में जगह बना ली है।

नेशंस लीग के बुधवार को खेले पहले सेमीफाइनल के हाफ में जर्मनी का दबदबा बनाये रखा और पुर्तगाल पर गोल के लिए कई आक्रामक प्रयास किये लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा की शानदार प्रदर्शन की बदौलत हॉफ गोलरहित रहा।

जर्मनी के जोशुआ किमिच के सटीक पास पर फ्लोरियन विर्ट्ज ने 48वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद पुर्तगाल के स्थानापन्न फ्रांसिस्को कोन्सीसाओ के 63वें मिनट में गोल दागकर मैच 1-1 से बराबरी कर ली। पांच मिनट बाद 40 वर्षीय रोनाल्डो ने अपना 137वां अंतरराष्ट्रीय गोलकर अपनी टीम को मैच विजयी बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ रोनाल्डो जर्मनी के खिलाफ गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

मैच के बाद पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा, “हमें जीत का आनंद लेना चाहिए हमने जर्मनी के खिलाफ काफी समय बाद जीत हासिल की है। रणनीतिक रूप से हम बेहतरीन थे। यह पूरी टीम की जीत है।”

लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस बीच होगा। इस मैच की विजेता टीम रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में पुर्तगाल से भिड़ेगी।

 

Next Post

सरस्वती घाट में डूबे महाराष्ट्र के युवक की मौत

Fri Jun 6 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट सरस्वती घाट में नहाते समय महाराष्ट्र का युवक गुरूवार सुबह डूब गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि टूरिस्ट बस पर्यटकों को लेकर भेड़घाट पहुंची थी, तभी हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोंरो के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेेशन शुरू किया। जिसके बाद उसके शव […]

You May Like