एलआईसी ऑफिस के पास 4 एंबुलेंस पर कार्रवाई, 3 के कटे चालान, एक एंबुलेंस पर लगा लॉक

छतरपुर। नगर में शुक्रवार दोपहर यातायात पुलिस ने LIC ऑफिस के पास नो-पार्किंग एरिया में खड़ी एंबुलेंसों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस एएसआई आर.के. पाठक ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसमें कुल 7 एंबुलेंस मौके पर खड़ी मिलीं।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इनमें से 3 एंबुलेंस के कागजात सही थे, जबकि अन्य वाहनों के दस्तावेज अधूरे और नियमों के विपरीत थे। जिन एंबुलेंसों के कागज अधूरे निकले, उनमें से 3 के चालान काटे गए, जबकि एक एंबुलेंस पर नियमों के तहत व्हील लॉक लगाया गया।

पुलिस ने साफ किया कि नो-पार्किंग एरिया में बेवजह एंबुलेंस या किसी भी वाहन को खड़ा करना यातायात व्यवस्था को बाधित करता है, इसलिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है कि एंबुलेंस होने का मतलब नियमों से छूट नहीं है।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस चालकों के बार-बार समझाने के बावजूद इस क्षेत्र में वाहनों को गलत तरीके से खड़ा किया जाता रहा है। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि अचानक आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए रास्ता भी बंद हो सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।

Next Post

प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कलेक्ट्रेट कार्यालय में घुसी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri Dec 12 , 2025
छतरपुर। शुक्रवार दोपहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर दोपहर करीब 2:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट भवन के भीतर घुस गए और अंदर […]

You May Like