प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कलेक्ट्रेट कार्यालय में घुसी, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। शुक्रवार दोपहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर दोपहर करीब 2:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट भवन के भीतर घुस गए और अंदर ही नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

यूथ कांग्रेस ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें हाल ही में जिले में किसानों और आम जनता के साथ हुई घटनाओं से संबंधित हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते दिनों तहसीलदार द्वारा खाद लेने गई एक किसान छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। इसके अलावा खजुराहो क्षेत्र में हुई घटना, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई, उसे लेकर भी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं, उनके उत्पीड़न और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ही वे कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और किसान परिवारों को न्याय दिलाया जाए।

Next Post

भिंड और मुरैना के पांच थाना प्रभारी भी होंगे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Fri Dec 12 , 2025
भिंड।मध्य प्रदेश के DGP पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा मध्य प्रदेश कें अलग-अलग जिलों सें कुल 99 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रश्न पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा जिसमें मुरैना जिले से निरीक्षक दीपेन्द्र यादव थाना प्रभारी बामौर मुरैना एंव भिंड जिलें सें वरोही थाना प्रभारी […]

You May Like