15 साल पहले शुरू हुआ सफर, फेमस शो में रिप्लेस होने वाली थीं सुरभि चंदना, फिर ऐसे बनीं टीवी की टॉप एक्ट्रेस

मुंबई, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना के बर्थडे पर जानिए उनके शुरुआती करियर का वह अनसुना वाकया, जब सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से उन्हें लगभग बाहर ही निकाल दिया गया था।

छोटे पर्दे की जानी-मानी और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार सुरभि चंदना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी शो ‘इश्कबाज’ में अनिका की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। हालांकि आज सफलता की चोंटी पर बैठी सुरभि के लिए एक्टिंग की दुनिया का यह सफर इतना आसान नहीं था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक बड़े शो से निकाले जाने का डर सताने लगा था।

तारक मेहता के सेट से हुई थी करियर की शुरुआत
सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उन्होंने एक छोटा सा रोल निभाया था।

इस शो में वह स्वीटी नाम की एक सेल्सगर्ल के किरदार में नजर आई थीं। यह उनके शुरुआती दौर का काम था, जब वह कैमरे का सामना करने और टीवी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को समझने की कोशिश कर रही थीं।

डायलॉग भूल जाने की वजह से रिप्लेस होने वाली थी सुरभि
करियर की शुरुआत में सुरभि को डायलॉग याद करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि जब वह ‘तारक मेहता’ की शूटिंग कर रही थीं, तब वह अपने डायलॉग सही से बोल नहीं पा रही थीं।

बार-बार टेक होने की वजह से शो मेकर्स उनसे काफी परेशान हो गए थे। बात इतनी बिगड़ गई थी कि शो के प्रोड्यूसर ने उनकी मां से साफ कह दिया था कि अगर वह अपनी लाइन्स याद नहीं करेंगी तो उन्हें रिप्लेस कर दिया जाएगा।

मां की डांट और बदला काम करने का अंदाज
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से निकाले जाने की चेतावनी मिलने के बाद सुरभि और उनका परिवार बेहद तनाव में आ गया था। इस घटना के बाद उनकी मां ने उन्हें काफी डांटा और काम के प्रति गंभीर होने की सलाह दी।

मां की बात सुरभि के दिल में उतर गई और उन्होंने दिन-रात मेहनत करके अपने डायलॉग पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने शो में अपनी शूटिंग पूरी की और खुद को रिप्लेस होने से बचा लिया।

इश्कबाज शो से मिली रातोंरात सफलता
‘तारक मेहता’ के उस छोटे से रोल के बाद सुरभि चंदना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल्स में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें स्टार प्लस के शो ‘इश्कबाज’ से मिली।

इस शो में उनकी एक्टिंग और नकुल मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद ‘संजीवनी’ और सीरियल ‘नागिन’ जैसे सुपरहिट सीरियल ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लाइन में खड़ा कर दिया।

Next Post

आर माधवन के सामने अधूरी रह गई श्रिया सरन की दिल की बात, लेकिन अजय देवगन की बीवी बनकर किया लाखों दिलों पर राज

Fri Sep 11 , 2026
मुंबई, फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की पत्नी का रोल निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रिया सरन के बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना जन्मदिन मना रही […]

You May Like