भिंड की योग्यता टांक ने होम साइंस में किया टॉप

भिंड: एमपी बोर्ड परीक्षा में भिंड में 10वीं का रिजल्ट 64 और 12वीं का 54 प्रतिशत रहा है। भिंड जिले के लहार की छात्रा योग्यता टांक ने 12वीं में होम साइंस सब्जेक्ट में टॉप किया। वह आनंद टांक की बेटी हैं। इसी विषय में तीसरे स्थान पर भी लहार की छात्रा महारूफ रही। वह शासकीय कन्या स्कूल, लहार की छात्रा हैं। साइंस संकाय में गोहद के हर्षन उमा विद्या मंदिर की छात्रा मुस्कान पुत्री संजय झांकरिया ने 477 अंक हासिल ​कर सातवां स्थान प्रापत किया है।

गोहद के टचस्टोन उमा विद्यालय के छात्र सचिन शर्मा पुत्र ऋषिकेश शर्मा ने 484 अंक अर्जित कर आठवां स्थान ग​णित संकाय में प्राप्त किया है। दसवीं में भिंड के चार छात्र टॉप रहे भिंड शहर के सिटी सेंटर स्कूल की छात्रा काजल पुत्र राजवीरसिंह ने प्रदेशभर में टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया है। छात्रा ने दसवीं में कुल अंक- 492 अर्जित कर नौवां स्थान हासिल किया है।

शासकीय उमा विद्यालय लहारौली की छात्रा वैशाली पुत्री गोपाल सिंह ने दसवीं परीक्षा में 492 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया। जयगुरुदेव हाईस्कूल विडवा के छात्र वरूण पुत्र राममोहन सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 491 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान अर्जित किया है। इसी तरह से शासकीय एमएलबी कन्या विद्यालय की छात्रा मधु पुत्री धीर सिंह ने 491अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया है।

Next Post

साइंस ग्रुप में ग्वालियर की स्नेहा शर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Tue May 6 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर की बेटी ने प्रदेश में शहर का मान बढ़ाया है।साइंस ग्रुप में ग्वालियर की स्नेहा शर्मा ने 12वी में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नवीन विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोले का मंदिर की छात्रा स्नेहा शर्मा ने 483 अंक हासिल कर यह मुकाम पाया है। […]

You May Like