कुर्की की कार्यवाही से डऱ कर चार बकायादारो ने किया भुगतान

रीवा:वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले राजस्व लक्ष्य को लेकर नगर निगम बकायादारो के खिलाफ सख्त है. बड़े बकायादारो के यहा कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई है. जिनके द्वारा सम्पत्तिकर नही जमा किया जा रहा.सम्पत्तिकर जमा न करने वालो को कई बार नोटिस दी गई और अब कार्यवाही शुरू की गई है. जिसके डऱ से बकायादार पैसा जमा कर रहे है. बड़े बकायादारों के विरुद्ध अंतिम सूचना के पश्चात भी भुगतान न होने पर निगम द्वारा मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की गई.

वसूली अभियान को तेज करते हुए आज जोन क्रमांक 01 में 3 स्थानों पर नगर निगम की टीम कुर्की की कार्यवाही हेतु पहुंची, जिसमें सभी बकायादारो द्वारा मौके पर राशि जमा की. जोन क्रमांक 01 में कुर्की की कार्यवाही के दौरान तेजभान सिंह बकाया राशि 55264 रू. नकद जमा किया गया, इसी प्रकार सरोज देवी बकाया राशि 68013 रू., प्रीतू सिंह बकाया राशि 87068 रू. मौके पर चेक के माध्यम से नगर निगम कोष में जमा कराया गया. इसके साथ ही जोन क्र. 02 में तालाबंदी कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक एरिया पलहान हाउस में बकायादार शान्ती सिंह पति राजबहादुर सिंह का बकाया राशि 1 लाख 85 हजार था जिसे राजस्व दल द्वारा कार्यवाही के दौरान मौके पर जमा कराया गया. इस दौरान नगर निगम उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे.

Next Post

दो साल से फरार गोलीबाज बैंगलोर से गिरफ्तार

Wed Jan 14 , 2026
सिंगरौली: जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत रोज गार्डेन पास वर्ष 2024 में फायरिंग कर हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी मनीष खत्री के निर्देश में जयंत पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को कर्नाटक के बैंगलोर […]

You May Like