विभाग के प्रति ईमानदारी का जज्बा सेवानिवृत होने पर विशेष सम्मान दिलाता है-सेठी

बागली: बागली निवासी हेमसिहं जी तंवर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत हुए विभाग की ओर से गरिमा में विदाई समारोह आयोजित किया गया हाल ही में सेवा निवृत हुए वाहन चालक के पद पर हेमंसिहं तंवर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग हमेशा परिवार की तरह मिला इस दौरान कई बार आपातकाल स्थिति में जेसे चुनाव और अन्य व्यवस्था जुटाने में विभाग को प्रोटोकॉल के तहत जो जिम्मेदारी दी जाती उसमें उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती लेकिन प्रशासनिक अधिकारी हमेशा पारिवारिक सदस्य की तरह व्यवहार करते और उन्होंने जीवन के 62 वर्ष उम्र के साथ और 30 वर्ष विभाग के साथ बेहतर रूप से निर्वाह किये विदाई समारोह अवसर पर अतिथि के रूप में बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव और विभाग से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे इस दौरान विभाग प्रभारी हेमंत सेठी ने हेमसिहं तंवर की तारीफ करते हुए बताया कि बहुत कम लोग ऐसे रहते हैं ।

जो ईमानदारी से पूरा कार्य करते हैं ऐसे लोगों का सम्मान सेवानिवृत होने पर दुख और सुख के साथ किया जाता है दुख इस बात का रहता है कि अच्छे साथी अब सेवा के बंधन से मुक्त हो रहे हैं। खुशी इस बात की होती है कि उन्होंने जीवन भर ईमानदारी से विभाग के प्रति अपना कर्तव्य निभाया फिर भी मेरा निवेदन है हेमसिहं जी से कि वह समय निकालकर विभाग में आते रहे और मौका मिलने पर सेवा भी देते रहे उनका पूरा कार्यकाल निर्विवाद रहा कभी भी किसी से कोई भी विवाद नहीं होना उनकी विशेषता रही इस दौरान सेवानिवृत्त कार्यक्रम में हेमसिहं तंवर और उनकी अर्धांगिनी रेखा बाई तंवर के साथ अन्य परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे समारोह के दौरान विभाग से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों के बीच हेमसिहं तंवर ने अपने खट्टे मीठे अनुभव भी साझा किये कार्यक्रम का संचालन वारिस अली ने करते हुए बताया कि बागली में जन्मे और बागली में ही सेवा निवृत्त मिलना सौभाग्य का विषयहै।

Next Post

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है

Tue Sep 1 , 2026
नई दिल्ली,  देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कुल 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो […]

You May Like