सीहोर। जिला होमगार्ड्स लाइन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 150 स्वयंसेवकों को अग्नि आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण जिला कमांडेंट होमगार्ड श्रीमती नीलमणि लडिय़ा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड वाहन के संचालन, होज़ पाइप जोडऩे, कपलिंग लॉक करने, प्रेशर नोजल तथा वाल्व कंट्रोल की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण सत्र में कंपनी कमांडर अशोक पाटीदार, महेंद्र वर्मा तथा सहायक उपनिरीक्षक सीएस चंदेरिया उपस्थित थे. वहीं नपा के फायर ऑफिसर स्वदेश विश्वकर्मा एवं उनकी टीम ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, फायर ब्रिगेड संचालन और आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.
