आनलाइन गैमिंग और महंगे शौक के चलते बन गया चेन स्नेचर

पुलिस थाना कनाडिया ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गांवों की शादियों को बनाता था निशाना, ढूंढता था साफ्ट टारगेट

इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने एक ऐसे शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया हैं, जो आनलाइन गैमिंग, शराब सेवन, महंगे मोबाईल चलाने के शौक व रईसी जीवन जीने के शौक का आदी हो गया था. जिसके कारण पैसो की तंगी के चलते चैन स्नेचिंग करने लगा. पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है.पुलिस उपायुक्त जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम फली तहसील खुड़ैल में रहने वाली फरियादी कविता पति विजय सिंह पटेल ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात मोटर साईकिल चालक एक व्यक्ति चलती मोटर साईकिल पर मेरा सोने का रानी हार मेरी गले पर झपट्टा मार ले गया है.

फरियादी की रिपोर्ट पर कनाड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मिले हुलिए के आधार पर, तकनीकी सहायता व मुखबीर सुचना की मदद से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कनाडिया क्षेत्र में एक तथा थाना खुडैल क्षेत्र से दो इस प्रकार तीन चैन स्नेचिंग की घटना करना स्वीकार की है. आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी आनलाइन गैमिंग, शराब सेवन, महंगे मोबाईल चलाने के शौक व रईसी जीवन जीने के शौक का आदी हो गया था. जिसके कारण पैसो की तंगी के चलते चैन स्नेचिंग करने लगा. आरोपी से अन्य घटनाओ के सबंध में सघन पूछताछ की जा रही है.

Next Post

युवक को मारी चाकू, ठेला तोडा

Sat Mar 8 , 2025
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत ब्यौहारबाग में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी इसके बाद ठेला तोडक़र कर भाग गए।पुलिस ने बताया कि विष्णु साउद  23 वर्ष निवासी हाथीताल महावीर कॉलोनी थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन ब्यौहारबाग विशाल गेस्ट हाउस मोड़ पर मोमोस का […]

You May Like