युवक को मारी चाकू, ठेला तोडा

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत ब्यौहारबाग में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी इसके बाद ठेला तोडक़र कर भाग गए।पुलिस ने बताया कि विष्णु साउद  23 वर्ष निवासी हाथीताल महावीर कॉलोनी थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन ब्यौहारबाग विशाल गेस्ट हाउस मोड़ पर मोमोस का ठेला लगाता है  प्रतिदिन की तरह व्यौहारबाग विशाल गेस्ट हाउस मोड़ पर रोड़ किनारे मोमोस का ठेला लगाया था.

उसके साथ में चाचा सुंदर साउथ भी उसकी मदद कर रहे थे तभी रंजीत जाट अपने 2 साथियों के साथ आया और उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों उसके साथ मारपीट की। रंजीत जाट ने चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ के पंजे में चोट पहुॅचा दी। तथा तीनों ने उसकी दुकान के सामने का कांच तोड़ दिया एवं मोमोस नीचे गिरा दिये। जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये

Next Post

जमीन विवाद में परिवार में चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

Sat Mar 8 , 2025
सरई: सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका गांव में शुक्रवार को पैतृक जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार में जमकर लाठी-डंडे चले। गांव में हुई इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के आधा दर्जन महिला सहित पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

You May Like