धार्मिक आयोजनों में सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद रहें – प्रभारी मंत्री सिलावट

ग्वालियर: जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों एवं त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। जिन स्थानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना हो वहाँ पर सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रबंधन भी सुनिश्चित किए जाएं। प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।
मुरार सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विधायक मोहन सिंह राठौर, ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, एसडीएम राजीव समाधिया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि जिले के डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजन में गत दिनों जो घटना हुई है, इस प्रकार की घटना पुन: न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। वहाँ पर आ रहे धर्म प्रेमी, नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य प्रबंधन भी मुस्तैदी से हों, यह सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम गठित हो और वरिष्ठ अधिकारी निरंतर मॉनीटरिंग करें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। आयोजकों से भी इस संबंध में सतत संपर्क कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित व्यवस्थाओं को देखें और मॉनीटरिंग करें।
आयोजन स्थल पर एवं आसपास भी फायर सेफ्टी, पार्किंग एवं आपदा प्रबंधन की टीम भी मुस्तैद रहे। प्रसादी वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधन किए जाएं। इसके साथ ही चिकित्सा दल भी कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहे और जरूरत पड़ने पर तत्परता से कार्य करे। दल में चिकित्सकों को भी अनिवार्यत: रखा जाए।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि डबरा में जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्व अधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम गठित कर व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आयोजनकर्ताओं से भी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है।

Next Post

अमेरिका द्वारा भारत का नक्शा हटाने पर पाकिस्तान ने लिया श्रेय; PoK को भारतीय हिस्सा दिखाने वाले मैप पर जताई थी आपत्ति, व्हाइट हाउस ने पोस्ट किया था डिलीट

Fri Feb 13 , 2026
इस्लामाबाद | पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके कूटनीतिक दबाव के कारण अमेरिका को वह नक्शा हटाना पड़ा, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर और पीओके (PoK) को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाया गया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा साझा किए गए इस […]

You May Like