शुभ मोटर्स ने किया करोड़ों का गड़बड़झाला

जबलपुर: मदन महल स्थित शुभ मोटर्स में केंद्रीय जीएसटी, जबलपुर के एंटी-इवेजन टीम ने गुरूवार को छापेमारी की। कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी चली। टीमों ने दस्तावेजों, स्टॉक की जांच पड़ताल की। दस्तावेजों के क्रय-विक्रय और काम के विवरण में भारी अनियमितत्ताएं उजागर हुई। दो दिन चली जांच के साथ सर्चिंग, खंगाले गए रिकॉर्ड में करोड़ों का गड़बड़झाला सामने आया है। प्राथमिक जांच में करोड़ों की जीएसटी ना चुकाने गड़बड़ी की बात सामने आई है।

जानकारी अनुसार आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी जबलपुर के मार्गदर्शन में केंद्रीय जीएसटी, जबलपुर के एंटी-इवेजऩ शाखा के अधिकारियों की एक टीम द्वारा गुरूवार को मेसर्स शुभ मोटर्स प्रा. लि., मदन महल के व्यावसायिक परिसर में सर्चिंग की कार्यवाही की गई। उक्त फर्म मारुति सुजुकी वाहनों की अधिकृत डीलर है। यह कार्यवाही करदाता द्वारा दाखिल जीएसटी रिटर्न में पाई गई कुछ विसंगतियों के आधार पर प्रारंभ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा लेखा पुस्तकों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। सूत्रो के मुताबिक करोड़ों की जीएसटी ना चुकाने की गड़बड़ी का प्राथमिक रूप से पता चला है। उक्त कार्यवाही शुक्रवार तक जारी रही। कर अपवंचन की वास्तविक राशि का निर्धारण के बाद आगे की जांच प्रचलित है।

Next Post

गोलीकांड: रिमाँड खत्म, गैंगस्टर गया जेल

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में 31 मार्च को हुए गोली कांड में गिरफ्तार गैंगस्टर की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।विदित हो कि चांदमारी निवासी यश थोराट 31 मार्च रात करीब 9:15 बजे […]

You May Like