जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत बालाजी कालोनी में खेल के दौरान उपजे विवाद पर चार साल के मासूम पर किशोर ने हमला किया और उसके हाथ बांधकर छत पर छोड़ दिया। बंधकर बनाकर उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार, बालाजी कॉलोनी निवासी चार साल का मासूम घर के बाहर साइकिल चला रहा था तभी पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर पहुंचा और उसके साथ खेलने के लिए चला गया।
इस दौरान उनके बीच विवाद हुआ जिसके बाद किशोर ने मासूम के गले पर धारदार हथियार से वार किया उसके हाथ बांधे और गले में कपड़ा बांधकर छत पर छोड़ कर चला गया। मासूम घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक घंटे तक उसके नहीं लौटने पर किशोर के घर पहुंचे तो बच्चा छत पर मिला । उसके हाथ बंधे थे और गले में कपड़ा लिपटा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। किशोर मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
