
भोपाल। राजधानी में गांधी नगर एयरपोर्ट रोड स्थित ट्रिनिटी फ्यूल्स नायरा पेट्रोल पंप को मंगलवार को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई पेट्रोल पंप पर बाइक सवार और कार चालकों के लिए ईंधन की सीमा तय कर दने की वजह से विवाद बढऩे पर हुई. इस पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने वालों की लंबी लाइन लगने लगी थी. जिसके पेट्रोल पंप वाले कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि पेट्रोल पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट-1 में शॉर्ट सप्लाई पाई गई. डीजल के स्टॉक में गड़बड़ी, अग्निशामक यंत्र अवैध पाए गए, जिसके बाद पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट-1 को सील कर 102 लीटर डीजल को जब्त कर लिया गया.
बाइक 200 रुपए और कार 1 हजार तय
ट्रिनिटी फ्यूल्स नायरा पेट्रोल पंप द्वारा बाइक व कार चालकों के लिए पेट्रोल डीजल की सीमा तय कर दी गई थी. बाइक चालकों को केवल 200 रुपए और कार चालकों को 1 हजार रुपए का ही ईंधन दिया जा रहा था, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
