बेटी इला के आगमन पर शिवराज ने लगाया वट वृक्ष, यह पौधरोपण मेरे लिए सबसे खास

भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बेटी इला के शुभ आगमन पर भावनात्मक संदेश के साथ विशेष पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं, लेकिन आज का दिन उनके लिए अत्यंत खास है, क्योंकि बेटी इला के जन्म के उपलक्ष्य में उन्होंने वट वृक्ष लगाया है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इला का अर्थ धरती होता है, जो सबका ध्यान रखती है।

इसी तरह वट वृक्ष भी सबको छांव देगा और अनेक जीव-जंतुओं का आश्रय बनेगा। उन्होंने कामना की कि बेटी इला सदैव सुखी और स्वस्थ रहे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी थी कि उनके घर लाड़ली लक्ष्मी का आगमन हुआ है। कार्तिकेय पिता बने हैं, अमानत मां बनी हैं, कोकिला दादी और स्वयं शिवराज सिंह चौहान दादा बने हैं। परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि वर्ष 2025 और 2026 में लगातार बेटियों के आगमन से घर में उल्लास और समृद्धि का संदेश गया है।

Next Post

भारत की 'हलवा सेरेमनी' जैसी है कनाडा की यह अनोखी परंपरा; बजट के दिन वित्त मंत्री के जूतों से तय होता है देश का आर्थिक भविष्य और सरकारी नीतियों का संकेत

Thu Jan 22 , 2026
ओटावा/नई दिल्ली | दुनिया भर में बजट पेश करने के कई दिलचस्प तरीके हैं, लेकिन कनाडा की ‘बजट शूज’ परंपरा सबसे अनूठी है। यहाँ बजट भाषण से पहले वित्त मंत्री के लिए नए जूते खरीदना एक अनिवार्य रिवाज माना जाता है। इस परंपरा की शुरुआत 1954 में तत्कालीन वित्त मंत्री […]

You May Like