तालाब के बीच मिला शव,नाव से किया रेस्क्यू 

रतलाम। शहर से सटे ग्राम मथुरी के तालाब में गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पानी में औंधे मुंह पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और माणकचौक थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह तालाब करमदी ग्राम पंचायत क्षेत्र में, करमदी रोड स्थित जैन मंदिर के पीछे स्थित है।

शव तालाब के बीच हिस्से में होने के कारण उसे बाहर निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस द्वारा नाव की व्यवस्था कर शव को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

कपड़े और टोपी से पहचान करने की कोशिश

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार शव किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। मृतक ने शरीर पर टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी है तथा सिर पर टोपी भी है। शव काफी समय पुराना लग रहा है और पूरी तरह से सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है।

Next Post

कृषि सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी के लिए जमीन का हक जरूरी: डॉ. डीके वर्मा

Thu Mar 26 , 2026
इंदौर। कृषि सहकारिताओं में महिलाओं के पिछड़ेपन का कारण उनके नाम जमीन नहीं होना है। इसी कारण वे कृषि सहकारिताओं में पंचायत राज की तरह सहभागिता नहीं कर पाती हैं। ये विचार जाने-माने समाज विज्ञानी तथा “ब्राउस” के शोध निदेशक डॉ डीके वर्मा ने व्यक्त किए। आप डीएवीवी की अर्थशास्त्र […]

You May Like