दतिया: झांसी रेलवे स्टेशन पर उस समय विचित्र स्थिति बन गई जब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए पंजाब मेल ट्रेन को रोकना पड़ा।
बताया जा रहा है कि वे दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं, लेकिन निर्धारित समय पर ट्रेन छूट जाने के कारण वे उसमें सवार नहीं हो सकीं। इसके बाद चैन पुलिंग के जरिए ट्रेन को लगभग 6 मिनट तक झांसी स्टेशन पर रोका गया। इस वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ।
