भोपाल: शहर के लालघटी क्षेत्र में निर्माणाधीन नमो वन पार्क का आज महापौर श्रीमती मालती राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष श्रीमती बविता सोनी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा, भाजपा नेता विकास सोनी, संजय जैन मुगावली सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक स्तर पर अपर आयुक्त हर्षित तिवारी, कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय और सहायक यंत्री आदित्य खरे भी मौके पर मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान पार्क के विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई, ताकि नागरिकों को जल्द ही एक बेहतर हरित स्थल उपलब्ध कराया जा सके।
