इंदौर: प्रदेश में सूरज ने अपने तेवर तीखे कर दिए है. प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री को छू गया है. दिन में गर्म हवाएं चल रही थी और लू जैसे थेपेडे लग रहे थे. आज प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम और सबसे कम पचमढ़ी में दर्ज किया गया. वही इंदौर में आज तापमान 40 डिग्री को छू गया और रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़ गया है.प्रदेश में अब गर्मी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है.
प्रदेश के अधिकांश शहरों में सूरज के तीखे तेवर महसूस होने लगे है. ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री या उसके आसपास दर्ज हुआ है. साथ ही 15 से लेकर 27 किलोमीटर के रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में दिन का 42.1 और रात का 25.6 दर्ज हुआ है. दूसरे नंबर पर रतलाम शहर है, जहां तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश में सबसे ठंडा पंचमढ़ी 33.8 और रात में 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इंदौर में आज का गर्म हवाएं चली और लू का अहसास होने लगा है. आज इंदौर में तापमान 39.8 डिग्री और रात का 19.8 दर्ज किया गया है.
