ननि का नया भवन, कमरों की कमी नहीं: एक चेंबर में दो रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु और विवाह एक साथ लोग हो रहे परेशान

भोपाल। नगर निगम के नवीन मुख्यालय भवन में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा के दोनों रजिस्ट्रार एक ही चेंबर में काम करने को मजबूर हैं. जबकि भवन में पर्याप्त संख्या में अलग-अलग चेंबर उपलब्ध हैं और विभागों की शिफ्टिंग के दौरान दोनों अधिकारियों के लिए अलग व्यवस्था भी की गई थी. बाद में दोनों को भूतल पर एक ही कक्ष में बैठा दिया गया.

नगर निगम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं. जानकारी के अनुसार, जन्म एवं मृत्यु पंजीयन से जुड़े मामलों की संख्या सैकड़ों में रहती है, जबकि विवाह पंजीयन के लिए भी रोजाना कई लोग कार्यालय पहुंचते हैं. दोनों शाखाओं के एक ही कक्ष में संचालित होने से आवेदकों और अधिकारियों को बातचीत एवं समस्या सुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बताया जाता है कि नवीन मुख्यालय भवन में अलग-अलग मंजिलों पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और दोनों रजिस्ट्रारों के लिए अलग चेंबर की व्यवस्था आसानी से की जा सकती है. इसके बावजूद अब तक अलग व्यवस्था नहीं हो पाई है.

पूर्व में विवाह पंजीयन कार्यालय माता मंदिर क्षेत्र में और जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय आईएसबीटी स्थित भवन में संचालित होता था. उस समय दोनों शाखाओं के अलग-अलग कार्यालय होने से कामकाज प्रभावित नहीं होता था.

सूत्रों के अनुसार, पंजीयन शाखा क्षेत्र में मौजूद एक केबिन रजिस्ट्रार के उपयोग के लिए दिया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में वहां समग्र विस्तार अधिकारी को बैठाया गया है. जबकि समग्र आईडी से जुड़े अधिकांश कार्य वार्ड और जोन कार्यालय स्तर पर ही संपादित किए जाते.

Next Post

लेबनान पर इजरायली हमलों में 30 से अधिक लोग मारे गए: लेबनानी मंत्रालय

Wed May 27 , 2026
बेरुत, 27 मई (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में […]

You May Like