गुप्तेश्वर से अचलेश्वर तक निकली शिव बारात

ग्वालियर: गुप्तेश्वर महादेव सेवासंघ द्वारा आज गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गयी। चल समारोह की शुरूआत मंदिर परिसर से हुई है। भगवान शिव की बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए। चल समारोह गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर जनकगंज, हेमू कॉलोनी चौराहा, सराफा बाजार, फालका बाजार स्थित राम मंदिर, ऊंट पुल, इदरगंज मार्ग से होता हुआ शाम छह बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। रास्ते भर धार्मिक माहौल के बीच भजन-कीर्तन, ढोल -नगांड़े और शंख ध्वनि होती रही।
पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्त्ता के बीच नोंकझोंक
शाम लगभग 5 बजे के आसपास अचलेश्वर मंदिर में प्रवेश करने के लिये एबीवीपी कार्यकर्ता विक्रम सिंह तोमर और पुलिस एसआई शुभम शर्मा के बीच नोंक झोंक हो गयी। कार्यकर्त्ता के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्त्ता इकट्ठे होकर आ गये। इन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
अचलेश्वर महादेव के श्रद्धालुओं द्वारा पानी और फलहार वितरण
सुबह से अचलेश्वर न्यास ट्रस्ट के श्रद्धालुओं द्वारा फलाहार, संतरे, पानी की बौतलें और पेठे का वितरण किया गया। इसके अलावा बिछडे हुए लोगों को मिलाने के लिये एनाउंस किया जा रहा था। यह क्रम सुबह से देर रात तक चला।

Next Post

जांच: प्रेमी ने दिया धोखा तो किशोरी ने कर ली थी खुदकुशी

Sun Feb 15 , 2026
जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई कि मृतिका और आरोपी के बीच में प्रेम संबंध […]

You May Like