बिना फिटनेस बीमा परमिट के दौड़ रही यात्री बस जब्त

जबलपुर: बिना फिटनेस बीमा परमिट के यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर दौड़ रही बस को मेडीकल कॉलेज गेट के सामने तिलवारा रोड पर गढ़ा पुलिस ने जब्त कर लिया । इसके साथ ही अन्य यात्री बसों पर भी कार्यवाही की गई।

टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मेडीकल कॉलेज गेट के सामने तिलवारा रोड पर मंगलवार को वाहन चौकिंग कार्यवाही की गई जिसमें बस एमपी 20 पीए 0355 को बिना बीमा और परमिट के चलता पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जब्त कर थाना गढा में लाकर खड़ा किया गया है यह बस जबलपुर से बरगी के बीच संचालित हो रही थी एवं अन्य बसों पर भी अग्निशमन यंत्र न होने और इमरजेंसी गेट के पास अनावश्यक छेड़छाड़ पाए जाने पर मोटर व्हीकल की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से अवैध बसों और वाहनों से यात्रियों का परिवहन करने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है।

Next Post

सुरक्षा-नियमों के दायरे में रहकर व्यापार करें: एसडीएम

Wed May 27 , 2026
जबलपुर : जनता की सुरक्षा और नियमों के दायरे में रहकर व्यापार करें, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह ने टिम्बर मर्चेंट्स एंड सॉ मिल ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक लेते हुए कहीं। इस दौरान […]

You May Like