आष्टा। जन विश्वास अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में वार्ड 18 स्थित सांई कॉलोनी में आयोजित विशेष शिविर के साथ हुआ. शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ वितरण किया गया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मेवाड़ा ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए प्रयासरत है. सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि हितग्राहियों को योजना की जानकारी देकर मौके पर निराकरण किया गया व हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे गए. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षद तारा कटारिया, कल्लू मुकाती, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, सुशील संचेती, मोहित सोनी, तोषनारायण भूतिया, शिवलाल प्रजापति, सौरभ रूणवाल, अनिल धुर्वे, पार्वती शर्मा, अरूणा सोनी मौजूद थे.
