रयबाकिना ने यूलिया पुतिनत्सेवा को हराकर साल के अंत की महिला विश्व नंबर 1 रैंकिंग हासिल की

टोक्यो, 29 अक्टूबर (वार्ता) कजाकिस्तान की एलिना रयबाकिना ने गुरुवार को पैन पैसिफिक ओपन के राउंड ऑफ 16 में यूलिया पुतिनत्सेवा को आसानी से हरा दिया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने करियर में पहली बार महिला टेनिस में साल के आखिर की वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग हासिल कर ली। आज यहां रायबाकिना ने हमवतन प्रतिद्वंद्वी पुतिनत्सेवा को 6-2, 6-3 से हराकर 2026 सीज़न के लिए शीर्ष रैंक हासिल कर ली। 70 मिनट चले इस मुकाबले में उन्होंने अपनी हर सर्विस को बरकरार रखा।

मुकाबले के बाद रयबाकिना ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने अपनी टीम के साथ मिलकर इसके लिए कड़ी मेहनत की है। यहां कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम सभी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। मुझे खुशी है कि पिछले हफ्ते और आज की जीत की बदौलत, मैं साल के अंत में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही। यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है, और उम्मीद है कि हम अगले साल भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकेंगे।”

मौजूदा ऑस्ट्रेलियन और यूएस ओपन चैंपियन रयबाकिना ने इस साल सबसे अधिक चार खिताब जीते हैं और अब टोक्यो में पांचवां खिताब जीतने की ओर बढ़ रही हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रयबाकिना का अगला मुकाबला लेयला फर्नांडीज से होगा। यह पिछले हफ्ते चीन के निंगबो में खेले गए फाइनल का रीमैच होगा।

.....

Next Post

चंद्रशेखर तिवारी की टिप्पणी पर बवाल, भोपाल में सर्व समाज का प्रदर्शन 

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल। चंद्रशेखर तिवारी की कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विरोध तेज हो गया है। टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और समाज के सम्मान की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना […]

You May Like