
सिंगरौली। देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठदहा में सुधीन पनिका के घर के पास घघिया नदी में हाल ही के दिनों में बने चेक डैम के निर्माण कार्य का पारिश्रमिक भुगतान श्रमिको को नही मिला है। आज आधा सैकड़ा से अधिक श्रमिक कलेक्ट्रोरेट पहुंच जनसुनवाई में अपनी पीड़ा सुनाई है और बताया कि सरपंच व सचिव से भुगतान मांगने पर आज-कल करते हुये धमकाने भी लगे हैं। श्रमिको ने आगे यह भी बताया कि चेक डैम भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। श्रमिको का आरोप है कि उक्त कार्य में अनियमितता का दबदबा रहा है। इसकी जांच कराकर मजदूरी भुगतान दिलाने की मांग की है।
