चेन्नई, 02 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है। जिस तरह से हमने पिछले गेम में बल्लेबाजी की, हम अपने बल्लेबाजों को रन बनाने का एक और मौका देना चाहते हैं। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। टीम का मूड अच्छा रहा है, यह चैलेंजिंग रहा है। हमें लड़ना होगा।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा खराब है, ज़्यादा नहीं बदलेगा।पिछले मैच में बैटिंग के लिए पिच थोड़ी मुश्किल थी। हर किसी का कॉन्फिडेंस अच्छा है। हमें प्रोसेस पर टिके रहना होगा। इस मैच के लिए गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष और अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
मुंबई इंडियंस (एकादश): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन , रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।
