
जबलपुर। बरगी बांध क्रूज हादसे में डूबे तमिल पिता कामराज पांच वर्ष निवासी वेस्टलेंड खमरिया का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके पहले विराज सोनी पिता कृष्ण सोनी निवासी कोतवाली का शव मिला था। हादसे में अब कामराज, मयूरम 9 वर्ष लापता है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाश कर रही है। मृतकों की संख्या अब 11 पहुंच गई है।
विदित हो कि बरगी बांध में गुरुवार शाम तेज आंधी चलने से खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने के बाद लापता लोगों की तलाश में शनिवार सुबह 6 बजे से सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाश कर रही है। सेना के अंडरवाटर ड्रोन से भी सर्चिंग की जा रही है।
