रूट विवाद में ऑफिस पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रूट को लेकर विवाद के चलते कुछ युवकों ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट कर दी. आरोपियों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.

परदेशीपुरा में रहने वाले 23 वर्षीय शुभम राजपूत निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. घटना 21 गुरुवार मई रात करीब 1 बजे रेवती रेंज, रेनेसां यूनिवर्सिटी के पास स्थित ऑफिस की है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अंकित कुमावत अपने साथ रितिक राठौर, मनीष सोलंकी और अन्य साथियों को लेकर ऑफिस पहुंचा और धमकी दी कि अगले दिन से उनकी गाड़ियां इस रूट पर नहीं चलेंगी. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी. इसके बाद आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए वहां खड़ी गाड़ियां नम्बर एमपी 09 एपी 3521 और एमएच एमएच04 एएफ 7203 को क्षतिग्रस्त कर दिया. रोकने पर शुभम और उसके साथी अमित उर्फ कान्हा के साथ हाथ थप्पड़ों से मारपीट की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शिवपुरी में तेंदुए को कुएं से बाहर निकालते समय किया हमला, दो ग्रामीण घायल

Sat May 23 , 2026
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में शनिवार को कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकlलते ही उसने रेस्क्यू करने वाले दल एवं ग्रामीण पर हमला कर दिया जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए के […]

You May Like