
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में शनिवार को कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकlलते ही उसने रेस्क्यू करने वाले दल एवं ग्रामीण पर हमला कर दिया जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले में ग्रामीण मोहन सिंह यादव और बुद्ध शिकारी घायल हुये हैं, जिनका उपचार बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
