जक्शन ढाबा में परोसी जा रही थी शराब

जबलपुर:तिलवारा स्थित जक्शन ढाबा में ग्राहकों को शराब परोसे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस की रेड से ग्राहकों में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने शराब का जखीरा जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है ।पुलिस के मुताबिक जक्शन ढाबा तिलवारा में अवैध रुप से ग्राहकों को शराब बेचकर ढाबा में शराब पिलाई जाने की सूचना मिली। सूचना पर दबिश दी गई। ढाबा संचालक प्रियांश जैन पिता भागचंद जैन 29 वर्ष निवासी शक्ति नगर मदन महल जबलपुर के द्वारा ग्राहकों को ढाबा में बैठाकर शराब पिलाता मिला।

ग्राहक पुलिस को देख वहां से भाग गये। जक्शन ढाबा की तलाशी लेने पर ढाबा के अंदर से कुल शराब 39.06 लीटर कीमती करीबन 23,000 रूपये की मिली जिसे जब्त करते हुए आरोपी प्रियांश जैन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को हवाई स्पेस खोलने का दिया आदेश, अमेरिकी पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत

Fri Jan 30 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला का एयरस्पेस फिर से खोलने का आदेश दिया है। मादुरो के हटने के बाद अब अमेरिकी नागरिक वहां सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए वेनेजुएला के वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र को शुक्रवार तक पूरी तरह से खोलने का […]

You May Like