
सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस की कार्यवाही में अवैध रेत से लोड टाटा 407 वाहन जब्त किया गया। बिना वैध दस्तावेज रेत का परिवहन करते पकड़े गये वाहन के चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से लोड टाटा 407 वाहन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को थाना जमोड़ी में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पीले रंग के टाटा 407 वाहन में अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर जमोड़ी सेंगरान स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का पीले रंग का टाटा 407 वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर जांच की तो उसमें रेत लोड पाई गई। वाहन चालक से रेत के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूंछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अनुपम तिवारी पिता आचरण प्रसाद तिवारी उम्र 29 वर्ष, निवासी भेलकी, थाना जमोड़ी, जिला सीधी बताया। पुलिस ने वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडई 3136 को रेत सहित जब्त कर थाना लाया। मामले में वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना जमोड़ी पुलिस के
प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक नीरज, आरक्षक अभिषेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
