बालाघाट से जबलपुर पहुंचे अधेड़ को लगी लू, मौत

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत करोंदी में काम के सिलसिले में बालाघाट से जबलपुर पहुंचा एक अधेड़ लू की चपेट में आ गया और उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन में फानन में उसे इलाज के लिए कुंडम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संदीप घोनाड़े 27 वर्ष निवासी श्रीराम मंदिर चौक रामपायली जिला बालाघाट ने सूचना दी वह तेंदुपत्ता के गोदाम में मजदूरी करता है, उसके मामा आत्माराम नेवारे 8 मई को काम करने के लिये अपने गांव के ईश्वर दयाल महार के साथ कुण्डम जबलुपर क्षेत्र बीडी पत्ता इक_ा करने के लिये आये थे। करोंदी आंगनबाड़ी केन्द्र में रूके थे। गुरूवार को मामा आत्माराम नेवारे की अचानक तबियत खराब हो गयी लू लग गई है खाना भी नहीं खाये थे। मामा की तबियत अधिक खराब होने से एम्बुलेंस से करोंदी से कुण्डम अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके मामा आत्माराम नेवारे 50 वर्ष निवासी रामपायली जिला बालाघाट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

Next Post

सब स्टेशन ऑपरेटर, हेल्पर पर हमला

Sat May 16 , 2026
जबलपुर। पाटन में सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर एवं हेल्पर के साथ उपभोक्तों ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर ओएंडएम सर्किल के अंतर्गत पाटन संभाग में सबस्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर चंद्रभान पटेल एवं […]

You May Like