छह पटाखा बुलेट के चालकों पर जुर्माना

सीहोर। शहर में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ कोतवाली पुलिस का अभियान लगातार जारी है. मंगलवार को थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने छह बुलेट चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूला. साथ ही वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर चालकों को दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी. थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली कानफोड़ू आवाज से आम नागरिकों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है. शहर की शांति और यातायात व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कोतवाली पुलिस ने बीते डेढ़ माह में करीब 35 पटाखा बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। इससे पहले भी करीब 25 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई कर 1 लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था. पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त करते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में अवैध बदलाव नहीं कराने की अपील की है.

 

Next Post

आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र प्रसिद्ध करौली माता मंदिर

Wed Oct 14 , 2026
सीहोर। शहर में 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. नपाध्यक्ष एवं हिंद रक्षक युवा समिति के संरक्षक प्रिंस राठौर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह 10.30 बजे करौली वाली […]

You May Like