कैलेंडर जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और बदलते पर्यटन की तस्वीर: उमर अब्दुल्ला

जम्मू, 06 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कैलेंडर महज वार्षिक प्रकाशन नहीं हैं, यह जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और विकसित होते पर्यटन ढांचे का दृश्यात्मक वर्णन हैं।

मुख्यमंत्री ने यह नागरिक सचिवालय में पर्यटन विभाग और जम्मू-कश्मीर केबल कार निगम के 2026 के कैलेंडरों का अनावरण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें जम्मू-कश्मीर की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने और उसके बड़े स्तर पर प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

श्री अब्दुल्ला ने कहा कि कैलेंडर जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन ढांचे को दिखाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कश्मीर के पर्यटन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की। पोर्टल को पर्यटन कार्यक्रमों और स्थलों का प्रचार करने, डिजिटल आर्काइव बनाये रखने और केन्द्र शासित प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

वेबसाइट पर जम्मू पर्यटन, जेकेटीडीएस, जे एंड के केबल कार निगम और अन्य संबंधित संगठनों के उपयोगी लिंक भी दिये गये है, जिससे सारी जरूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावी पहुंच के लिए एक आधुनिक और गतिशील डिजिटल की उपस्थिति महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “कश्मीर की नयी पर्यटन वेबसाइट सूचनात्मक होगी और पर्यटकों और हितधारकों के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगी।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुलमर्ग और सोनमर्ग में ‘इंटीग्रेटेड स्कीइंग’ कोर्स का उद्घाटन किया। इसमें क्रमशः 32 और 25 प्रशिक्षुओं के दो बैच शामिल हैं।यह 14 दिनों का कोर्स 12 से 18 आयु वर्ग के प्रशिक्षुओं के लिए है।

 

 

Next Post

खजराना गणेश में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर: विश्व प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह की पावन बेला में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं विधिविधान से […]

You May Like