93 चालकों पर जुर्माना, 23 के लाइसेंस निलंबित

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत शहर में यातयात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही के साथ लाइसेंस निलंबन कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढ़ा, घमापुर) एवं यातायात थाना प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका एवं पाटन बायपास क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की। जिसमें बस स्टैंड तिराहे पर हेलमेट पहनने वाले चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। वहीं पुराना बस स्टैंड, तिराहा एवं गोरा बाजार रोड पर की गई कार्रवाई में 93 चालकों के चालान कर 27,900 रुपए की राशि वसूली गई तथा 23 प्रकरण लाइसेंस निलंबन के लिए आरटीओ को भेजे गए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से अधिकतम चालानी कार्रवाई करने तथा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण परिवहन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

भाजपा नेता के घर पर बमबाजी

Thu Apr 30 , 2026
जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक भाजपा नेता के घर को निशाना बनाकर बम से हमला कर दिया। इस हमले में घर के बाहरी हिस्से में आग लग गई और बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत […]

You May Like