बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर सडक़ पर उतरे एसपी और निगम आयुक्त

रीवा। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने राजनिवास में अधिकारियों की बैठक ली थी. जिसमें यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिये थे. उसी तारतम्य में रीवा पुलिस अधीक्षक और नगर निगम आयुक्त ने सडक़ पर उतर कर व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

44 डिग्री तापमान के बीच दोनो अधिकारी विभिन्न चौराहो में नजर आए. एक ओर जहा वाहन चालको को समझाइश दी. वही तैनात पुलिसकर्मियों को ट्राफिक व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये. बेपटरी हो चुकी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायत शुरू कर दी गई है. पिछले कई माह से लगातार सडक़ो पर जाम लग रहा है जिससे लोग हलाकान है और बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री को अधिकारियों की क्लास लगानी पड़ी. एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान तपती धूप में दोपहर जयस्तंभ चौराहा पहुंचे और ट्राफिक व्यवस्था की निगरानी की. जाम लगने के कारणो को देखा और तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये. दरअसल यहा पर सबसे ज्यादा जाम लगता है खासकर जब बसे निकलती है. एसपी ने जयस्तंभ चौराहा सहित अन्य चौराहो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही सडक़ पर पार्किंग न करने के निर्देश दिये और चालान की कार्यवाही के लिये निर्देशित किया. वही दोपहर नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर सडक़ पर उतरे. विभिन्न ट्रैफिक प्वाइंट में आ रही दिक्कतो का जहा जायजा लिया. वही अस्थाई अतिक्रमण जो सडक़ो पर है उसे हटाने के निर्देश दिये. ताकि सडक़ पर लगने वाला जाम न हो और लोगो को इससे परेशानी भी न रहे.

अमहिया रोड़ के व्यापारियों से आयुक्त ने किया संवाद

निगम आयुक्त ने अमहिया रोड चौड़ीकरण कार्य की स्थिति का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं प्रभावित नागरिकों से संवाद करते हुए अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमित हिस्से को हटा लें. साथ ही जिन्होंने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि वे शीघ्र अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा दो दिवस पश्चात जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की जाएगी. निगम आयुक्त श्री जैन ने कहा कि अमहिया रोड पर दो लेन यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, जिससे आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सके. इस दौरान एसडीएम अनुराग तिवारी आदि उपस्थित रहे.

जयस्तंभ चौराहे की बनेगी कार्य योजना

निगम आयुक्त ने जयस्तंभ चौराहा का निरीक्षण करते हुए चैराहे के जंक्शन को सुधारने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. साथ ही जयस्तंभ चौराहे के पुनर्संरचना के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा. इसके अतिरिक्त उन्होंने ढेकहा तिराहा, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, बड़ी पुल रोड एवं अस्पताल चैक का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त स्थितियों के आधार पर समुचित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाएगा. प्राथमिकता के आधार पर इन प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स का सुधार किया जाएगा .

Next Post

लापता वृद्ध का शव नदी किनारे मिला, बेटे ने इंदौर तक में की थी पिता की खोज

Tue Apr 28 , 2026
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी किनारे मंगलवार दोपहर सात दिन से लापता एक वृद्ध का शव मिला है.जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पहले वृद्ध की कोई शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. क्योंकि जानवरों ने व मछलियों ने चेहरा खा लिया था. पुलिस […]

You May Like