चेन्नई के तांबरम यार्ड में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु के चेन्नई में तांबरम यार्ड के पास गुरुवार शाम को एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये।

दक्षिण रेलवे के सूत्रों के मुताबिक आज शाम 18.52 बजे खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे तांबरम यार्ड में ले जाये जाने के दौरान पटरी से उतर गये। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि चेन्नई बीच-तांबरम-चेंगलपट्टू खंड पर एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेन सेवाएं अप्रभावित रही। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों का दल मौके पर पहुंचा और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी से उतरे तीनों डिब्बों को वापस पटरी पर लाकर यार्ड में ले जाया गया।

Next Post

मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को देंगे हरी झंडी

Fri Mar 28 , 2025
जम्मू (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 अप्रैल को कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित में कहा […]

You May Like