डा0 राजेन्द्र कुमार बनाए गए अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरू

नवभारत न्यूज

रीवा, 7 फरवरी, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के नये कुलगुरू डा0 राजेन्द्र कुमार कुड़रिया बनाए गए है. कुलाधिपति (राज्यपाल) मंगूभाई पटेल ने चार वर्ष के लिये नियुक्ति की है. राज भवन द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया गया. डा0 राजेन्द्र कुमार प्राध्यापक भौतिक शास्त्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में पदस्थ है. कुलगुरू बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है. कई दिनो से तमाम नामो पर कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन राज भवन से आदेश जारी होने के बाद तमाम कयासो पर विराम लग गया. जल्द ही विश्वविद्यालय पहुंचकर डा0 राजेन्द्र कुमार कुलगुरू का पदभार ग्रहण करेगे. कुलगुरू डा0 राजकुमार आचार्य का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई नियुक्ति की गई है.

Next Post

प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश 

Fri Feb 7 , 2025
अन्तर्राज्जीय गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, 4 आरोपी नामजद, मंदिर से चोरी गये चांदी के छत्र, अन्य चांदी के आभुषण, नगदी सहित घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त नीमच। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भापुसे) […]

You May Like