17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जांच में जुटी पुलिस 

भोपाल। ईटखेड़ी थाना इलाके एक 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक वैष्णवी सेन 12वीं कक्षा की छात्रा थी. वैष्णवी लांबाखेड़ा में अपने परिजनों के साथ रहती थी. वैष्णवी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले अपने मकान के पूजा घर में रखी चूहे मारने की दवा को भभूत समझ कर खा लिया था. उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया. इलाज के दौरान उसे आराम मिलने पर अस्पताल ने छुट्टी दे दी. इसके बाद वैष्णवी की तबियत फिर से खराब हुई और परिजनों ने हमीदिया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वैष्णवी की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पीएम रिपोर्ट के आने के बाद वैष्णवी की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Next Post

हादसे में सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति को आई गंभीर चोट 

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल। मैनिट चौराहे के पास सवारी से भरे एक ई-रिक्शा और बाइक की भिंडत हो गई. इस हादसे में ई-रिक्शा के मौके पर पलट जाने से उसमें बैठी सवारियां चोटिल हो गई. हादसे में गंभीररूप से घायल हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे के […]

You May Like