CM डॉ यादव ने दी बालिका दिवस पर शुभकामनाएं, जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर बेटियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करने के लिए नित नई उड़ान भरें, ताकि देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें। बेटियों के संकल्पों की सिद्धि में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सत्य, न्याय और जनशक्ति के अमर योद्धा जयप्रकाश जी ने भारतीय लोकतंत्र को नई चेतना और जीवन दिया। आपातकाल के समय उनका साहस और संघर्ष राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।साथ ही उन्होंने भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की जयंती पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि नानाजी देशमुख का ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान का विजन आज भी अनुकरणीय है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Next Post

शराब दुकान को पुलिस ने कराया बंद

Sat Oct 11 , 2025
भोपाल: शहर के टी टी नगर क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को शनिवार की सुबह से बंद करने की पुलिस ने कार्रवाई की. मिली जानकारी के अनुसार ज़ीटीवी कंपलेक्स कंपोजिट शराब की दुकान हर रोज सुबह 7 से खुल जाती है. यहां पर शराबी इक्टठा हो जाते हैं. शराब […]

You May Like