गुना आगमन पर महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का भव्य स्वागत

गुना। राजमाता महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के गुना नगर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और महिलाओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने महारानी की अगवानी करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष ने महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया से भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रीय विकास व महिला सशक्तिकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

महारानी के स्वागत के इस गरिमामयी अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की प्रबुद्ध महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से बबीता साहू, अनीता कुशवाह, कीर्ति सरवैया, ममता लावंशी, टीना भैसारे, रुचिका श्रीवास्तव, लता बैरागी, दीप्ति, कुसुम, सीमा, रिधिमा और ममता बंसल सहित अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित महिलाओं ने महारानी साहिबा का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं महारानी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आत्मीयता प्रकट की। इस दौरान नगर में उत्साह का माहौल देखा गया और कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऊर्जादायक भेंट बताया।

Next Post

नवादा में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी : नीतीश

Wed Mar 18 , 2026
नवादा, 18 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नवादा जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज नवादा जिला के आईटीआई मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि नवादा जिले […]

You May Like