नवादा में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी : नीतीश

नवादा, 18 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नवादा जिले में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज नवादा जिला के आईटीआई मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि नवादा जिले में विकास के कई कार्य कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि नवादा में अनेक पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है। बख्तियारपुर-बिहारशरीफ नवादा रजौली पथ का 4 लेन चौड़ीकरण कराया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है। महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना की गयी है। जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गयी है।

श्री कुमार ने कहा कि कर्पूरी छात्रावास तथा आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। नवादा में गंगा जल की आपूर्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि ककोलत जलप्रपात (झरना) का विकास किया गया है, अब यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।नवादा जिले की 10 योजनाओं की स्वीकृति दी गयी जिन पर काम चल रहा है, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जायेगा। सकरी नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। नवादा बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। नवादा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जा रहा है। ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। रजौली में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गयी है।

 

Next Post

ईडी ने झारखंड में मिलावटी डेयरी उत्पाद मामले में 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित तौर पर मिलावटी डेयरी उत्पादों के निर्माण में शामिल ‘जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी की 20.59 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने बुधवार को […]

You May Like