अहमदाबाद, 30 अक्टूबर (वार्ता) अडानी स्पोर्ट्सलाइन एकेडमी के सात छात्रों ने 46वीं जीएसआरएसए रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में दो स्वर्ण, 10 रजत और तीन कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता अहमदाबाद के डीपीए स्कूल में आयोजित की गई थी। पार्थ शाह (अंडर 15 से 18 बॉयज, क्वाड) ने रिंक 1000 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, और इसके अलावा रोड 1 लैप तथा रिंक 500 मीटर प्लस डिस्टेंस इवेंट्स में दो कांस्य पदक हासिल किए। प्रांश शाह (अंडर 6 बॉयज़, इनलाइन) ने रिंक 2 लैप्स प्लस डिस्टेंस इवेंट में स्वर्ण पदक और रिंक 1 लैप प्लस डिस्टेंस इवेंट में रजत पदक जीता।
काशवी पांचाल (अंडर 15 से 18 गर्ल्स, क्वाड) ने रिंक 500 मीटर प्लस डिस्टेंस, रिंक 1000 मीटर और रोड 3000 मीटर इवेंट्स में तीन रजत पदक जीते। श्लोक शाह (अंडर 15 से 18 बॉयज़, क्वाड) ने रिंक 1000 मीटर और रोड 3000 मीटर इवेंट्स में दो रजत पदक जीते। भक्ति कंधार (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, इनलाइन) ने रिंक पॉइंट-टू-पॉइंट (5 किमी), रोड पॉइंट-टू-पॉइंट (10 किमी) और मिक्स्ड रिले इवेंट में तीन सिल्वर मेडल जीते। नक्ष प्रजापति (8 से 10 वर्ष आयु वर्ग, इनलाइन) ने रिंक 1000 मीटर में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि आर्या टिबरेवाला (8 से 10 वर्ष आयु वर्ग, इनलाइन) ने रिंक 1 लैप प्लस डिस्टेंस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अडानी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर, संजय अदेसारा ने कहा, “ये मेडल हमारे युवा स्केटर्स के अनुशासन और निरंतरता को दर्शाते हैं, जो वे हर सेशन में दिखाते हैं – चाहे वह अंडर-6 कैटेगरी के सबसे छोटे बच्चे हों या लंबी दूरी की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले सीनियर स्केटर्स। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में पोडियम तक पहुंचने के लिए महीनों की तैयारी लगती है, और हमें अकादमी का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट पर गर्व है। ”

