650 ट्रैफिक पुलिसकर्मी… शहर का ये हाल

इंदौर: शहर में यातायात जाम होना आम समस्या बन चुका है. शनिवार को शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में यातायात जाम लगा रहा. मुख्य क्षेत्र का ऐसी कोई सडक¸ नही, जहां यातायात जाम नहीं हो. यातायात जाम के कारण शहर में प्रदूषण अलग बढ़ जाता है. ये हाल तब है जब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए 650 ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद हैं.

यातायात की दृष्टि से शहर एक प्रयोगशाला बन चुका है, जिसकी मर्जी होती है वैसा प्रयोग शुरू का लागू कर देता है. सबसे बड़ी कमी सभी सरकारी विभागों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी है. जाम के मामले में पुलिस, नगर निगम, आईडीए, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, मेट्रो अधिकारियों के बीच बिलकुल समन्वय नहीं दिखता है. सडक¸ सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर के सामने सभी अधिकारी समस्या के समाधान का दावा तो करते हैं, लेकिन लगता नहीं कि उनकी तरफ से जाम की समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

वर्तमान में सडक¸ के ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति यह है कि एक ब्लैक स्पॉट खत्म नहीं होता और जाम के चार नए ब्लैक स्पॉट बन जाते है. शहर में ताजा मामला एबी रोड का है, जिस पर बड़ी मुश्किल से यातायात व्यवस्था थोड़ी ठीक हो पायी थी कि पीडब्ल्यूडी ने एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए पतरे ठोंक दिए है. नतीजा यह निकला कि एबी रोड पर कई स्थानों पर लेफ्ट टर्न चौड़े होने के बाद भी रोज जाम लगना आम हो चुका है. इसी तरह चंदन नगर, संजय सेतु, नंदलालपुरा चौराहा, सपना संगीता, नवलखा चौराहा, छावनी, जिंसी, रामबाग, मरिमाता, कालानी नगर, बंगाली, महूनाका, रणजीत हनुमान, नरेंद्र तिवारी, बैंक कॉलोनी, प्रिकांको कॉलोनी, सब्जी मंडी चौराहा, चोइथराम चौराहा, राजीव गांधी, राजेंद्र नगर एबी रोड, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, गंगवाल और राजमोहल्ल पर यातायात जाम आम बात हो चुकी है.

व्यवस्था के लिए 830 पद स्वीकृत
अब शहर में यातायात की बेकाबू और बिगड़ती स्थिति को सुधरेगा कौन? यह सवाल रोज के यातायात जाम होने से उठ रहा है. ट्रैफिक पुलिस के 650 जवान यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मुस्तैद बताए जाते हैं. लेकिन उनकी तैनाती कहां है, ये सवाल हाईकोर्ट भी उठा चुका है. जोन एक और चार के ट्रैफिक एडीसीपी संतोष सिंह कौल का कहना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 830 पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती 650 की ही है.

Next Post

रहवासी क्षेत्र में गोदाम से 2.62 लाख के पटाखे जब्त, संचालक पर केस

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में बिना वैध लाइसेंस गोदाम में रखे 197 कार्टून पटाखे पुलिस ने जब्त किए हैं. जब्त पटाखों की कीमत करीब 2.62 लाख रुपए बताई गई है. रहवासी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण होने की सूचना पर पुलिस ने छापा […]

You May Like