जबलपुर: लेबर चौक स्थित होटल मेें देर रात्रि दोस्त का बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों को बदमाशों ने घेर लिया और चाकू अड़ाकर उनका डरा धमका कर फिल्मी स्टाइल में उनका अपहरण कर लिया इसके बाद बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और 20 हजार रूपए ऑनलाइन डलवाने के साथ सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद युवकों को छोडक़र फरार हो गए। इसके बाद पीडि़त थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम लक्ष्य झा 20 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह महाकौशल कालेज में पढाई कर रहा है। लेबर चौक स्थित नागेन्द्र होटल से दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर अपने साथी अभिनव श्रीवास्तव के साथ अपनी क्रेटा कार एमपी 04 सीआर 1566 से दीनदयाल से अपने घर तरफ वापस आ रहा था रात लगभग 2-30 बजे निस्तार करने के लिये कार को रोड से चण्डालभाटा रोड पर लगभग 50 मीटर अंदर गये वह गाडी के अंदर बैठा रहा। अभिनव जैसे ही नीचे उतरा तभी अज्ञात 4 लडके मोटर सायकिल व एक्सिस में आये व उसे एवं अभिवन को घेरकर कार की चाबी छुडा लिये, सभी ने हम लोगों के साथ हाथ मुक्को से मारपीट की।
कार में बंधक बना ढाई घंटे घुमाया, बेल्ट से किए वार-
लक्ष्य ने बताया कि अभिनव के गले में चाकू अडाकर उससे 20 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसके पास पैसे नहीं होने से चारों अपनी स्कूटी एंव मोटर सायकिल को वहीं छोडकर उसे कार में बंधक बनाकर लगभग ढाई घंटे तक घुमाते रहे तथा उसे व उसके दोस्त के साथ हाथ मुक्को व बैल्ट से मारपीट करते रहे। जबरदस्ती डरा धमकाकर उससे ऑन लाईन सुपर मनी एप के माध्यम से 20 हजार रूपये डलवा लिये। उसके हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीन लिये।
चंडालभाटा में छोड़ा
पुलिस को पीडि़त लक्ष्य ने बताया कि दोनों को चण्डालभाटा में लाकर छोड दिए। इसक बाद पीछे पीछे कमानिया तक आये थे। मारपीट से उसके सिर, चेहरे, गले, कमर तथा अभिनव के सिर, गले, चेहरे में चोट आ गयी है।
18 से 20 वर्ष के आरोपी
चारों आरोपियों की की उम्र 18 से 20 वर्ष होगी। मामले को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने गंभीरता से लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सिटी आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है
