बाजार में जीजा-साले को मारे चाकू

जबलपुर: गोरखपुर बाजार में बदमाशों ने शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर जीजा-साले को चाकू मार दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार बर्मन उर्फ पिक्कू 29 वर्ष निवासी जवाहर नगर छोटे साई मंदिर के पीछे अधारताल ने बताया वह तथा उसके होने वाले जीजा विकास स्कूटी से खरीदारी करने के लिये गोरखपुर बाजार की ओर गये थे।

शाम 7-30 बजे पीछे से सफेद स्कूटी में 3 लडके आये एवं उसकी स्कूटी से अपनी स्कूटी सटा दिये तथा स्कूटी का चालक शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, रूपये नहीं देने पर स्कूटी में पीछे बेठे लडके में चाकू से हमला कर उसके हाथ एवं विकास के दोनों पैरो में चोटे पहुंचा दी तथा तीनों लडके वहॉ से भाग गये

Next Post

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर लौटे भारतीय 'शेरों' का जोरदार स्वागत; कप्तान आयुष म्हात्रे की मां बोलीं- 'बचपन की कड़ी मेहनत आज रंग लाई, पूरे देश को है बेटे पर गर्व'

Mon Feb 9 , 2026
मुंबई | अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड छठी बार खिताबी जीत दर्ज कर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों के बीच प्रशंसकों ने अपने युवा नायकों का अभिनंदन किया। कप्तान आयुष म्हात्रे और फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी […]

You May Like